suvichar
✕

भाजपा का बड़ा आरोप- हामिद अंसारी ने रखे गलत तथ्‍य, कहा- जासूस के साथ मंच पर क्यों बैठे थे मंत्री?

Updated: शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (12:30 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पूर्व उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने गलत तथ्य रखें। उन्होंने सवाल किया कि पाक जासूस के साथ मंच पर क्यों बैठे थे मंत्री? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को करंट पाकिस्तान से आता है।
 
भाटिया ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। किसी भी व्यक्ति से ऊपर हमारा देश भारत है और भारत के नागरिकों का हित है।
 
आतंकवाद के विषय पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस की तस्वीर में दिख रहा है कि बीच में हामिद अंसारी जी बैठे हैं, उसी मंच पर पाकिस्तान के बहरूपिया पत्रकार, पाकिस्तान का एजेंट नुसरत मिर्जा भी बैठा है। 
 
 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस आईएसआई एजेंट से आतंकवाद के खिलाफ लड़ना सीख रही थी। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये सत्य नहीं है कि इस तरह का कोई भी कार्यक्रम आयोजित होता है तो उसकी क्लेरेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के इनपुट के क्या बाद में दी जाती है? हामिद अंसारी और मंत्रियों ने जासूस के साथ मंच क्यों साझा किया? अंसारी मंच साझा करने से इस इंकार कर सकते थे।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के उस दावे को लेकर अंसारी और कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा था, जिसमें उसने कहा है कि उसने संप्रग सरकार के कार्यकाल में पांच बार भारत की यात्रा की और यहां से एकत्रित संवदेनशील सूचनाएं अपने देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई को उपलब्ध कराईं।
 
भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इस आरोप को नकारा था कि उन्होंने एक पाकिस्तानी पत्रकार को भारत में आमंत्रित किया था, जिसने आईएसआई के लिए जासूसी करने का दावा किया है।
 
वर्ष 2007 से 2017 तक उपराष्ट्रपति रहे अंसारी ने कहा था कि मैंने 11 दिसंबर, 2010 को आतंकवाद पर 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और मानवाधिकारों पर न्यायविदों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन' का उद्घाटन किया था। जैसा कि सामान्य प्रथा है, आयोजकों द्वारा आमंत्रितों की सूची तैयार की गई होगी। मैंने उसे (पाकिस्तानी पत्रकार) कभी आमंत्रित नहीं किया या उससे मुलाकात नहीं की। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख