biodatamaker
✕

'कैम्ब्रिज एनालिटिका' पर बवाल, भाजपा ने उठाए कांग्रेस पर सवाल

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (15:16 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटिश कंपनी 'कैम्ब्रिज एनालिटिका' द्वारा डाटा के दुरुपयोग को लेकर उठे विवाद के बीच भाजपा ने कांग्रेस एवं उसके अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए गुरुवार को सवाल किया कि चुनाव को प्रभावित करने का दावा करने वाली इस संदिग्ध विदेशी कंपनी की सेवाएं लेने के विषय पर विपक्षी पार्टी चुप क्यों है?
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैम्ब्रिज एनालिटिका से कथित संबंधों को लेकर कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि इतने गंभीर मामले और आरोपों पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई प्रतिवाद क्यों नहीं है? देश इस  विषय पर उसे क्षमा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस संदिग्ध सोशल मीडिया कंपनी की सेवाएं लेने का गंभीर विषय है और कंपनी इतना बड़ा दावा करती है कि उसने चुनाव को प्रभावित किया है।
 
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि हमारा स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से संदिग्ध परिस्थितियों में इस कंपनी की सेवाएं ली गईं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी देश को जवाब दें। गुजरात चुनाव में जिस तरह से सोशल मीडिया का अभियान चलाया गया, उससे यह स्पष्ट होता है कि यह चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास था।
 
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस कंपनी की सेवाएं भाजपा ने भी ली, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमने कार्यालय में पता किया है और इस तरह की कोई सेवाएं नहीं ली गईं। उन्होंने कहा कि यह कंपनी साल 2013 में बनी तो उससे पहले इसकी सेवाएं कैसे ली जा सकती हैं?
 
उन्होंने कहा कि कई कंपनियां आगे आकर खुद कुछ दावा करती हैं लेकिन इससे कांग्रेस पर ऐसी संदिग्ध कंपनी की सेवाएं लेने के आरोप कमतर नहीं होते, जो चुनाव को प्रभावित  करने के मकसद से हों। उल्लेखनीय है कि 'कैम्ब्रिज एनालिटिका' द्वारा फेसबुक डाटा का  दुरुपयोग करने के मामले में भाजपा और विपक्षी कांग्रेस पार्टी आमने-सामने हैं।
 
बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने इस विषय पर कांग्रेस पार्टी से 3 सवाल पूछे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि क्या कांग्रेस मतदाताओं को रिझाने के लिए डाटा चोरी और आंकड़ों में हेरफेर पर निर्भर है? क्या कांग्रेस 'कैम्ब्रिज एनालिटिका' द्वारा अपनाए गए तौर-तरीकों का समर्थन करती है? राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्रोफाइल में 'कैम्ब्रिज एनालिटिका' की क्या भूमिका है? प्रसाद ने बुधवार को फेसबुक को चेताया था कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
खबरों के अनुसार ब्रिटिश कंपनी ने चुनाव से पहले सोशल मीडिया के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर कांग्रेस से संपर्क साधा था। रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले प्रचार अभियान के लिए कांग्रेस ने 'कैम्ब्रिज एनालिटिका' कंपनी से संपर्क किया था। ब्रिटिश कंपनी पर सोशल साइट फेसबुक से लिए गए डाटा का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख