Hanuman Chalisa
✕

भाजपा का सवाल, सोनिया से ED की पूछताछ पर प्रदर्शन क्यों?

Updated: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (19:57 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। कांग्रेस ने पूछताछ की विरोध में संसद से सड़क तक प्रदर्शन की तैयारी की है। भाजपा ने पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन पर सवाल उठाए।
 
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज सोनिया गांधी की ईडी के द्वारा पूछताछ होने वाली है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह करने वाली है। ये सत्याग्रह नहीं, देश और देश के कानून, देश की संस्थाओं के खिलाफ दुराग्रह है। सोनिया जी और राहुल गांधी इस मामले में बेल पर हैं, इन पर धोखाधड़ी का भी आरोप है।
 
उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड एक अखबार था। बाद में अखबार बंद हो गया, उस पर देनदारी हो गई। बहुत ही छंद तरीके से 90 करोड़ रुपए का लोन दिया गया। एक पारिवारिक संस्था यंग इंडिया बनाई गई। गैर कानूनी तरीके से नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति को यंग इंडिया को दे दिया गया। नेशनल हेराल्ड के पास हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति है। कई शहरों पर ये संपत्ति है, जिसकी जमीन को कांग्रेस सरकारों ने सस्ते दाम पर दिया। उससे हजारों करोड़ रुपए का किराया आता है।
 
रविशंकर ने कहा कि पूरा मामला ये है कि कांग्रेस पार्टी तो परिवार की ‘जेबी’ संस्था हो चुकी है। उनके नेता भी जेब पर हैं। अब कांग्रेस पार्टी की संपत्ति भी परिवार की जेब पर लाए जाने की कोशिश हो रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि एक तरफ हम हैं, जो कानून का, संस्थाओं का सम्मान करते हैं। दूसरी तरफ इनका आचरण देखिए। इनके मुख्यमंत्री दिल्ली में बैठे हुए हैं। सारे एमपी सदन छोड़कर, उनके समर्थन में ईडी और अन्य संस्थाओं का मनोबल गिरा रहे हैं। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख