ramcharitmanas

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

Updated: शुक्रवार, 6 जून 2025 (00:42 IST)
Census programme : भारतीय जनता पार्टी ने जनगणना कार्यक्रम की घोषणा की बृहस्पतिवार को सराहना की और विपक्षी दलों पर निम्न स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस राष्ट्रव्यापी प्रक्रिया के पूरा होने से उनकी ‘झूठ की राजनीति’ उजागर हो जाएगी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केवल सुर्खियां बटोरने में सक्षम है, समय सीमा को पूरा करने में नहीं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने यादव के बयान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य घटक दल जातिगत गणना के मुद्दे पर निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं।
 
देशभर में जातिगत गणना के साथ जनगणना 2027 में शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की थी कि जनगणना 2 चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस ने जनगणना की घोषणा के तुरंत बाद कहा कि इसे 23 महीने तक टालने का कोई कारण नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केवल सुर्खियां बटोरने में सक्षम है, समय सीमा को पूरा करने में नहीं। तेजस्वी यादव ने केंद्र पर बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनगणना कार्यक्रम की घोषणा करने का आरोप लगाया।
ALSO READ: census in india : 1 मार्च 2027 से 2 चरणों में होगी जनगणना, जाति की भी होगी गिनती
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र पर बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनगणना कार्यक्रम की घोषणा करने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने यादव के बयान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य घटक दल जातिगत गणना के मुद्दे पर निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं।
 
चुग ने कहा कि पिछले 70 वर्ष में वे (विपक्षी दल) हमेशा जातिगत गणना से भागते रहे लेकिन अब, जब भाजपा ऐसा कर रही है, तो कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल अन्य दल बेचैन हो गए हैं क्योंकि उनके पाप उजागर हो जाएंगे।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तेजस्वी यादव जैसे नेता जाति के नाम पर लोगों में ‘भय’ फैलाना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें डर है कि जनगणना में ‘सही जानकारी’ एकत्र होने के बाद उनकी ‘झूठ की राजनीति’ उजागर हो जाएगी।
ALSO READ: जाति जनगणना पर कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, क्या बदल दी पॉलिसी?
भाजपा नेता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2027 में जनगणना कराने का फैसला एक स्वागत योग्य कदम है। यह देश के लोकतंत्र में पारदर्शिता और समावेश की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण का एक शक्तिशाली उदाहरण भी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख