Hanuman Chalisa
✕

मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से बिल गेट्स खुश, बोले...

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (09:08 IST)
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर सराहना की है। उन्होंने एक ब्लॉग में लिखा कि पिछले 3 वर्षों में स्वच्छता और खुले में शौच को लेकर मोदी के ओर से उठाए गए कदम काफी सराहनीय हैं। पीएम मोदी ने ऐसी समस्या को उठाया है जिसके बारे में हम सोचना भी पसंद नहीं करते।
 
बिल गेट्स ने लिखा कि पिछले 3 सालों में पीएम ने जन स्वास्थ्य को लेकर साहसिक टिप्पणी की है, जो अभी तक हमने किसी निर्वाचित सदस्यों के मुंह से नहीं सुना है। अब इसका काफी असर देखने को मिल रहा है। गेट्स ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही अपने पहले संबोधन में इसके बारे में कहा था। बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में मोदी के भाषण का अंश भी डाला।
 
गेट्स ने लिखा कि हम 21वीं सदी में रह रहे हैं, क्या हमें कभी इस बात को लेकर तकलीफ महसूस हुई कि हमारी माताएं और बहनें खुले में शौच करने को मजबूर हैं? गांव की गरीब महिलाएं रात के अंधेरे का इंतजार करती हैं ताकि वे शौच के लिए जा सकें। इसका उनके शरीर पर क्या असर पड़ेगा, कितनी बीमारियों का उनको खतरा है। क्या हम अपनी मां और बहनों की मर्यादा को ध्यान में रखकर उनके लिए शौचालय नहीं बना सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से अभी तक किसी अन्य बड़े नेता ने इस तरह ऐसे मुद्दे को नहीं उठाया है। मोदी ने सिर्फ भाषण नहीं दिया बल्कि उस पर काम भी किया है। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख