ramcharitmanas

श्रीसंत को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

Updated: शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (13:29 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत देते हुए उनके क्रिकेट खेलने पर लगे आजीवन प्रतिबंध को शुक्रवार को समाप्त कर दिया।

 
 
शीर्ष अदालत ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को निर्देश दिया कि वह श्रीसंत की सजा की अवधि कम करने पर तीन महीने के भीतर निर्णय ले। 
 
न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आजीवन प्रतिबंध को सही ठहराने के केरल उच्च न्यायालय के निर्णय को चुनौती देने वाली श्रीसंत की अपील पर यह आदेश दिया। 
 
न्यायालय ने हालांकि स्पष्ट किया कि उसके इस आदेश से श्रीसंत के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित आपराधिक मामले की सुनवाई प्रभावित नहीं होगी। 
 
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत की ओर से श्रीसंत एवं अन्य को आरोप मुक्त किए जाने को उच्च न्यायालय में चुनौती दे रखी है। यह 2013 के इंडियन प्रीमियर लीग में कथित तौर पर स्पॉट फिक्सिंग करने से जुड़ा मामला है। 
 
श्रीसंत की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने जिरह की। पिछली सुनवाई को श्रीसंत की ओर से दलील दी गई थी कि बुकी ने उसे स्पॉट फिक्सिंग के लिए अपने झांसे में लेने का प्रयास किया था, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुआ।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

बिहार में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

अगला लेख