dharma sangrah
✕

'भीम ऐप' से हुआ 1500 करोड़ का लेनदेन

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2017 (20:17 IST)
नई दिल्ली। संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को बताया कि मोबाइल फोन के माध्यम से भुगतान करने के लिए तैयार किए गए भीम ऐप को अब तक 2 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इस ऐप की मदद से करीब 1,500 करोड़ रुपए मूल्य का लेनदेन किया जा चुका है। 
 
शून्यकाल में सपा सदस्य जया बच्चन द्वारा उठाए गए मुद्दे के जवाब में प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि साझा सेवा केंद्रों ने डिजिटल भुगतान के बारे में 2 करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया है। 
 
प्रसाद ने कहा कि भीम ऐप को 2 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इससे 50 लाख से अधिक लेनदेन किया जा चुका है। यह लेनदेन करीब 1,500 करोड़ रुपए का है। गौरतलब है कि 'भारत इंटरफेस फॉर मनी' (भीम) एक ऐप है जिससे 'यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस' के जरिए लेनदेन किया जाता है। 
 
सपा की जया बच्चन ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए सरकार को डिजिटल और नगदी रहित भुगतान की ओर लोगों को ले जाने के इरादे के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अपर्याप्त अवसंरचना डिजिटल भुगतान की राह में बाधक है। 
 
उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण की सही योजना न होने की वजह से लोगों को दिक्कत हुई। जया ने कहा कि देश में केवल 15.1 लाख पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल्स) हैं जबकि जरूरत 20 लाख पीओएस की है। 
 
सपा सदस्य ने एसबीआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि डिजिटल तैयारी के अभाव में इसके आगे बढ़ने में दिक्कत हो रही है। जया ने बुनियादी ढांचे को बढ़ाने तथा छोटे व्यापारियों को एक डिजिटल मंच मुहैया कराने की मांग भी की। (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख