Hanuman Chalisa
✕

BharatPe के CEO सुहैल समीर ने छोड़ा पद, रणनीतिक सलाहकार के रूप में देंगे सेवाएं

Updated: मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (18:34 IST)
नई दिल्ली। भारतपे (BharatPe) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुहैल समीर ने पद छोड़ दिया है। समीर का कंपनी के पूर्व संस्थापक अशनीर ग्रोवर के साथ विवाद हुआ था। भारतपे ने बयान में कहा कि समीर 7 जनवरी 2023 से रणनीतिक सलाहकार के रूप में सेवाएं देंगे। हालांकि इसमें समीर के इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है।

इसमें आगे कहा गया, इससे (समीर की नई भूमिका) मौजूदा मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नलिन नेगी को हस्तांतरण सुगम तरीके से हो सकेगा, जिन्हें अंतरिम सीईओ निुयक्त किया गया है। भारतपे ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सीईओ की तलाश और उत्तराधिकार की योजना में सहायता के लिए अग्रणी कार्यकारी खोज कंपनी की सेवाओं का लाभ उठाते रहने का फैसला किया है।

कथित वित्तीय हेराफेरी के आरोप लगने और ग्रोवर के कंपनी से अलग होने के बाद से इसकी कमान समीर के हाथों में थी। हाल के महीनों में सिकोया समर्थित इस कंपनी से शीर्ष स्तर के कई अधिकारी अलग हुए हैं जिनमें मुख्य तकनीकी अधिकारी विजय अग्रवाल, पोस्टपे प्रमुख नेहुल मल्होत्रा और मुख्य उत्पाद अधिकारी रजत जैन शामिल हैं।

प्रौद्योगिकी उपाध्यक्ष गीतांशु सिंगला ने भी इस्तीफा दे दिया है। समीर की भर्ती ग्रोवर ने ही की थी। भारतपे के निदेशक मंडल के चेयरमैन रजनीश कुमार ने भारतपे को भारत में फिनटेक कंपनियों के बीच अग्रणी भूमिका में लाने के लिए समीर के प्रति आभार प्रकट किया।

समीर ने कहा, मैं रणनीतिक सलाहकार की भूमिका में भारतपे को वृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए काम करता रहूंगा और इसके साथ ही एक पूर्णकालिक निवेशक के तौर पर अपनी यात्रा के अगले चरण पर बढ़ने को भी उत्सुक हूं। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुरैना में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों के रजिस्ट्री अभियान में होंगे शामिल

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे, क्या बोले ट्रंप?

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख