• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bharat Jodo Yatra : rahul gandhi at hanuman mandir in delhi
Written By
Last Modified: मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (12:46 IST)

दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, आशीर्वाद लेकर उठाई गदा

दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, आशीर्वाद लेकर उठाई गदा - Bharat Jodo Yatra : rahul gandhi at hanuman mandir in delhi
नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई। यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के निकट जमुना बाजार से रवाना हुई और दोपहर को उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) पहुंचेगी।
 
राहुल की यात्रा आज सुबह दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने बजरंग बली के दर्शन के बाद हाथ में गदा भी उठाई। इस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, गदा थाम ली बजरंगी की, लक्ष्य जरूर सफल होगा। महावीर का आशीर्वाद, साथ हमारे हर पल होगा।।
 
‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और गत 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। 9 दिनों के विराम के बाद आज यह फिर से आरंभ हुई है और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर जाएगी।
 
उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 5 जनवरी तक रहेगी। 6 जनवरी को यह हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी।
 
20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं इस यात्रा का समापन होगा।
ये भी पढ़ें
Rishabh Pant Car Accident: पंत के स्वास्थ्य में आ रहा है सुधार, दुर्घटना के बाद गर्माई राजनीति