dharma sangrah
✕

Rajasthan: भजनलाल मंत्रिमंडल का विस्तार आज, कौन बनेगा मंत्री?

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (12:31 IST)
Bhajanlal cabinet will be expanded today : भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा शासित राजस्थान (Rajasthan) में कई दिनों के इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नवनियुक्त मंत्री अपराह्न 3.30 बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सांगोद विधायक हीरालाल नागर, सिरोही विधायक ओटाराम देवासी, लोहावट विधायक गजेंद्र सिंह खींवसर, मालपुरा विधायक कन्हैयालाल, लूणी जोगाराम पटेल, श्रीमाधोपुर विधायक झाबर सिंह खर्रा बन सकते हैं मंत्री।
 
समारोह से पहले रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर सुबह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। गढ़ी से विधायक कैलाश मीणा विमान से उदयपुर से जयपुर पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजभवन में पहले से ही हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली गए थे।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम 3 दिसंबर को आया। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख