Daily Horoscope
✕

बंगाल में बवाल : बीजेपी-तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव, BJP आज मनाएगी ब्लैक डे

Updated: सोमवार, 10 जून 2019 (07:30 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बीजेपी सोमवार को पूरे राज्य में काला दिवस मनाएगी। इतना ही नहीं बीजेपी ने नार्थ 24 परगना जिले के बशीरहाट में बंद बुलाया है।

इससे पहले कल बशीरहाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं के शवों को पार्टी दफ्तर ले जा रहे वाहनों को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी हुई।
 
विवाद बढ़ने के बाद पार्टी कार्यकर्ता शवों को लेकर वहीं बैठ गए और कहा कि अगर शवों को लेकर पार्टी मुख्यालय नहीं जाने दिया गया तो वहीं पर अंतिम संस्कार करेंगे।
 
गौरतलब है कि बशीरहाट में शनिवार शाम दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झंडा हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद हिंसा में बीजेपी के 3 और टीएमसी के 1 कार्यकर्ता की मौत हुई है।
 
पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के बीच राज्य के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि वे बंगाल के ताजा हालातों से प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे।
 
उधर केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर रविवार को गहरी चिंता जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद भी हिंसा राज्य सरकार की नाकामी लगती है। पश्चिम बंगाल सरकार को दिए परामर्श में गृह मंत्रालय ने उससे कानून व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक अमन बनाए रखने को कहा है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख