ramcharitmanas
✕

पुंछ में LoC पर बैट का हमला नाकाम, 4 पाकिस्तानी कमांडो समेत 10 आतंकी मारे गए

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम अर्थात बैट पर घात लगाकर हमला किया।

Updated: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (19:07 IST)
BAT attack on LoC: भारतीय सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में एलओसी (LoC) पर पाकिस्तानी सेना की बैट (BAT) टुकड़ी के हमले को नाकाम करते हुए 10 के करीब आतंकियों को मार गिराया है। इनमे 4 के करीब पाकिस्तानी सैनिक (Pakistani Army) भी शामिल बताए जाते हैं। इस घटना की भारतीय सेना द्वारा पुष्टि होना बाकी है।ALSO READ: बारामुल्ला के पास सेना की गोलीबारी की घटना में ट्रक चालक की मौत, सेना ने जारी किया बयान
 
घात को नाकाम कर दिया : सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने 4-5 फरवरी की रात को नियंत्रण रेखा पर अपनी चौकी पर पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा किए गए घात को नाकाम कर दिया और उनमें से 10 को मार गिराया जिनमें 3-4 पाकिस्तानी सेना के जवान शामिल थे। यह घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई, जब पाकिस्तान ने अपने भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए 'कश्मीर एकजुटता दिवस' मनाया।ALSO READ: विजय दुर्ग के नाम से जाना जाएगा सेना का पूर्वी कमान हेडक्वॉर्टर फोर्ट विलियम, जानें क्या है इसका इतिहास?
 
भारतीय सेना ने बैट पर घात लगाकर हमला किया : सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम अर्थात बैट पर घात लगाकर हमला किया, जो सीमा पार ऑपरेशन के लिए विशेष इकाई है। यह टीम उस समय एक अग्रिम चौकी पर हमला करने की कोशिश कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि मारे गए 10 लोगों में से 3-4 पाकिस्तानी सेना के नियमित सदस्य थे। ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादी संभवत: अल-बद्र समूह के सदस्य थे।
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख