Daily Horoscope
✕

रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे बारकोडेड फ्लैप गेट

Updated: रविवार, 9 जुलाई 2017 (14:57 IST)
नई दिल्ली। रेलवे भी अब मेट्रो की तरह स्टेशनों पर बारकोड स्कैनर के साथ स्वचालित फ्लैप गेट लगाएगा ताकि तेजी से टिकट की जांच की जा सके और टिकट परीक्षकों और कलेक्टरों पर दबाव कम हो सके।
 
पहले से ही कोलकाता और दिल्ली मेट्रो सेवाओं में संचालित अभिगमन नियंत्रण प्रणाली को सबसे पहले गैर-महानगरीय स्टेशनों पर लागू की जाएगी, जहां यातायात की रफ्तार बहुत कम होती है।
 
रेलवे की प्रौद्योगिकी शाखा सीआरआईएस को पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन कार्यों का जिम्मा सौंपा गया है। रेल मंत्रालय में इस योजना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रणाली का प्रयोग अगले 3 महीनों तक बरार स्क्वायर स्टेशन पर किया जाएगा। यदि यह सफल हुआ तो यह प्रणाली ट्रेन के टिकट परीक्षकों और टिकट कलेक्टरों की कमी से निपटने में रेलवे को सक्षम बना सकेगा।
 
स्वचालित फ्लैप गेट प्रणाली से भीड़ के समय में तीव्र गति से यात्रियों के प्रवेश करने और बाहर निकलने के मामले से निपटा जा सकता है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि हमने परीक्षण करने के लिए बरार स्क्वायर स्टेशन को चुना, क्योंकि यहां यात्रियों की भीड़ काफी सीमित होती है।
 
इसके पहले चरण के रूप में पूरे स्टेशन को हर तरफ से बंद किया जाएगा ताकि कोई भी यात्री बिना टिकट के भाग नहीं पाए। इसके अलावा बारकोडेड टिकट के लिए टिकट काउंटरों पर थर्मल प्रिंटर लगे होंगे। (भाषा)
Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख