dharma sangrah
✕

मोदी पसंद, पर मनमोहन का 'बड़ा प्रशंसक' : ओबामा

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (15:58 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'भारत के लिए विज़न' की तारीफ की और भारतीय अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण करने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को भी अविस्मरणीय बताया।
 
ओबामा ने यहां एचटी लीडरशिप समिट में पत्रकार करण थापर द्वारा मोदी के बारे में उनकी राय पूछे जाने पर कहा ‍कि मैं उन्हें पसंद करता हूं। लेकिन मैं डॉ. सिंह का भी बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।
 
उन्होंने कहा कि मोदी का उनके देश के लिए एक विज़न है और वे बहुत सारे क्षेत्रों में अनेक तरीकों से आधुनिकीकरण कर रहे हैं लेकिन डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में कई क्रांतिकारी कदम उठाए, जैसे देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया के लिए खोलना, जो बहुत अहम कदम है।
 
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. सिंह एवं श्री मोदी के कार्यकालों में भारत अमेरिका संबंध बहुत प्रगाढ़ बने। भारत एवं अमेरिका दोनों लोकतंत्र है और मेरा काम जो भी सत्ता में है, उसके साथ काम करना था।
 
उन्होंने कहा कि मोदी और डॉ. सिंह दोनों लोग उनके साथ ईमानदार एवं स्पष्टवादी थे और दोनों ने देश के लिए कड़े कदम उठाए हैं। डॉ. सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाया और मोदी ने पेरिस जलवायु समझौता कराया और दोनों के लिये साहस की जरूरत थी। (वार्ता) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख