Hanuman Chalisa
✕

जल्द निपटा लें बैंकों से जुड़े जरूरी काम...वरना करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

Updated: मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (11:00 IST)
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे 20 दिसंबर तक निपटा लें, क्योंकि इसके लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 21 दिसंबर से पांच दिनों तक बैंकों का काम प्रभावित होगा। इन 5 में से बैंक 2 दिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बंद रहेंगे तो एक दिन क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। अन्य दो दिन शनिवार और रविवार रहने के कारण छुट्टी रहेगी। सिर्फ एक दिन 24 दिसंबर के दिन बैंक का काम होगा।


शुक्रवार 21 दिसंबर को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। इस कारण सभी सरकारी बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। इसके अगले दिन यानी 22 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टी रहेगी।
 
23 दिसंबर को रविवार के कारण छुट्टी रहेगी। 24 दिसंबर को सभी बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज होगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण सभी बैंकों में अवकाश रहेगा, जबकि 26 दिसंबर को बैंक कर्मचारियों की यूनाइटेड फोरम की हड़ताल के कारण सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे। 21 से 26 दिसंबर तक 6 दिन में से बैंक केवल एक दिन खुलेंगे। हालांकि हड़ताल वाले दिनों में प्राइवेट बैंकों में कामकाज होगा।

कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने 21 और 26 दिसंबर को हड़ताल का आह्वान किया है। यह कर्मचारी संगठन तीन बैंकों के विलय, वेतन वृद्धि, एनपीएस और पेंशन जैसी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग रखी है, लेकिन सरकार ने इसे ठुकरा दिया है। बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनका वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार किया जाए।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख