suvichar

इन बैंकों के एटीएम से चार से ज्‍यादा बार निकाला ‘कैश’ तो लगेगा इतना ‘चार्ज’

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (20:05 IST)
नई दिल्ली, अगस्‍त महीने की शुरुआत से बैंक और एटीएम से संबंधि‍त कई नियम बदल रहे हैं। अब साप्ताहिक अवकाश या सरकारी छुट्टियों के दिन भी वेतन या पेंशन आपके खाते में मिल सकेगी। यानी अगर 30, 31 तारीख को अगर शनिवार-रविवार या फिर कोई घोषित अवकाश आता है तो भी सैलरी, पेंशन आपके खाते में आएगी।

हालांकि दूसरी तरफ बैंकों से एटीएम से धन निकासी यानी केश विथड्रॉल के लिए अब ज्‍यादा शुल्‍क देना होगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने भी बैंकिंग शुल्कों में उल्‍लेखनीय बढ़ोतरी की है।

एक अगस्त से एटीएम से धन निकासी  महंगी हो गई है, क्योंकि एटीएम के जरिये एक बैंक से दूसरे बैंक के बीच वित्तीय लेन-देन पर लगने वाली इंटरचेंज फीस को आरबीआई ने 15 से बढ़ाकर 17 रुपए कर दिया है। आरबीआई ने यह फैसला जून में लिया था जो 1 अगस्त से लागू हो चुका है।

ICICI बैंक ने ATM लेन-देन शुल्क बढ़ाया
आईसीआईसीआई बैंक ने भी घरेलू बचत खाताधारकों के लिए एटीएम लेन-देन का शुल्क और चेक बुक चार्ज 1 अगस्त से बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। बैंक डिपॉजिट और निकासी दोनों के लिए ही शुल्क में बदलाव किया गया है। अब एटीएम से सिर्फ चार बार ही मुफ्त लेन-देन हो सकेगा। बैंक की वेबसाइट के अनुसार चार बार से ज्यादा नकद निकासी पर 150 रुपए का भारी भरकम शुल्क लगाया जाएगा।

इधर स्टेट बैंक (SBI) ने एक जुलाई से ही एटीएम से मुफ्त नकद निकासी की संख्या सीमित कर दी है। एसबीआई ने हर माह चार बार से ज्यादा एटीएम  या बैंक शाखा से नकद निकासी  पर शुल्क लगा दिया है।

बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट के खाताधारकों को 1 जुलाई से चार बार से ज्यादा एटीएम या शाखा से नकद निकासी पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। देश में करीब एक तिहाई बैंकिंग बचत खाताधारक एसबीआई के ही हैं। इन एसबीआई खाताधारकों को एक साल में चेकबुक की 10 से ज्यादी लीव के इस्तेमाल पर भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

अगला लेख