dharma sangrah
✕

आज से बदला बैंक खुलने का समय, बाजारों में ट्रेडिंग का वक्त भी बदला

Updated: सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (10:17 IST)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 4 दिन बैंक बंद रहने के बाद 18 अप्रैल 2022 यानी सोमवार से बैंकों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया गया है। सोमवार से बैंक सुबह 9 बजे ही खुल जाएंगे।
 
बैंक कर्मचारियों और बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। अब आपको बैंक से जुड़े कामकाज निपटाने के लिए 1 घंटे एक्स्ट्रा समय मिलेगा। आरबीआई ने 18 अप्रैल 2022 से बाजार के कारोबारी समय से लेकर बैंक तक के समय में बदलाव कर दिया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 4 दिन बैंक बंद रहने के बाद 18 अप्रैल 2022 यानी सोमवार से बैंकों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया गया है। सोमवार से बैंक सुबह 9 बजे ही खुल जाएंगे।

आरबीआई ने लागू की नई व्यवस्था 
हालांकि बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस हिसाब से बैंकों के कामकाज में एक घंटा और जुड़ गया हैं। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते बैंकों के दिन में खुलने के समय को घटा दिया गया था। लेकिन अब परिस्थितियां सामान्य हो रही हैं। ऐसे में आरबीआई यह सुविधा 18 अप्रैल 2022 से लागू कर रहा है।

आरबीआई ने अपनी विज्ञप्ति में यह भी कहा है कि विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और सरकारी प्रतिभूतियों में लेनदेन अब बदले हुए समय के साथ ही हो पाएगा।

18 अप्रैल 2022 से, विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव्स, रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स में रेपो आदि सहित विदेशी मुद्रा (FCY)/ भारतीय रुपया (INR) ट्रेडों जैसे RBI विनियमित बाजारों में ट्रेडिंग अपने पूर्व-कोविड समय यानी सुबह 10 बजे के बजाय 9:00 बजे सुबह से शुरू होगी।

पुरानी व्यवस्था फिर से लागू
गौरतलब है कि साल 2020 में कोरोना संक्रमण को देखते हुए आरबीआई ने 7 अप्रैल को बाजार के कारोबार के समय में बदलाव किया था।

कारोबार के समय को आधा घंटा कम करते हुए बाजार का समय सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक किया गया था। लेकिन अब स्थितियां सामान्य हो रही है, जिसके बाद अब आरबीआई पुराने टाइम टेबल को फिर से लागू कर रही है।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

LIVE: पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

अगला लेख