sundarkand

Ban on fire crackers: इन 6 देशों में पटाखों पर है ‘प्रतिबंध’, आवाज सुनकर धमक पड़ती है पुलिस

Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (17:36 IST)
दीवाली की सबसे बड़ी पहचान है आतिशबाजी। पटाखों की आवाज से पता चलता है कि दीवाली आ गई। हालांकि भारत में हर साल दीवाली के मौके पर पटाखों पर बैन लगाने की मांग उठती रहती है।

भारत में भले ही अभी तक आतिशबाजी पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पहले से पटाखों पर बैन है। जानते हैं कौन से हैं वो देश।

नेपाल
नेपाल में पटाखों पर पहले से बैन लगा हुआ है। यहां इसे लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। अगर कोई पटाखे जलाते पकड़ा जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। नेपाल में 2006 से ही पटाखों पर बैन है।

पाकिस्तान 
पाकिस्तान के कई जगह पटाखों पर बैन है। यहां एक्‍सप्‍लोसिव एक्‍ट के तहत पटाखे बेचने की मनाही है। हालांकि यहां चोरी छि‍पे आतिशबाजी होती है।

ब्रिटेन
ब्रिटेन में भी पटाखों पर बैन है। हालांकि, ऐसा यहां रात से 11 बजे से सुबह के 7 बजे तक है। यहां आप गलियों में या पब्लिक प्लेस पर पटाखे नहीं फोड़ सकते हैं। ऐसा करने पर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में कुछ संस्थानों के अलावा किसी को पूरे देश में पटाखे फोड़ने की मनाही है। साथ ही पटाखे फोड़ने से पहले आपको अनुमति लेनी पड़ेगी।

चीन
चीन में ही पटाखे का आविष्कार किया गया था। लेकिन 1990 में कई शहरी इलाकों में इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया। अब सिर्फ न्यू ईयर के समय कुछ लाइसेंस प्राप्त संस्था ही पटाखे फोड़ती है।

सिंगापुर
सिंगापुर में 1970 मार्च में हुई एक दुर्घटना के बाद आतिशबाजी पर बैन लगा दिया गया था। इसके दो साल बाद अगस्त 1972 में यहां पटाखों पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख