Hanuman Chalisa

कौन है बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे, क्या है पटियाला जेल का कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (08:51 IST)
मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर शनिवार रात हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर उन्हें गोली मार दी थी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों को मुंबई की एक अदालत ने 21 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोप में मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश लंबे समय से रची जा रही थी। पुलिस के मुताबिक हत्या में शामिल चौथा आरोपी पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। करीब दो साल पहले मोहम्मद जीशान अख्तर को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था और पटियाला जेल में उसकी मुलाकात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों से हुई थी। रिहा होने के बाद वह मुंबई चला गया था। पुलिस ने बताया कि अख्तर बाबा सिद्दीकी के शूटरों का हैंडलर था और उन्हें बाहर से दिशा-निर्देश दे रहा था। जब सिद्दीकी को गोली मारी गई, तब अख्तर शूटरों को उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी दे रहा था। उसने शूटरों को कमरा किराए पर लेने सहित लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान की।

क्या इन पांच शहरों से है हत्या का कनेक्शन : बाबा सिद्दीकी की हत्या का कनेक्शन पांच शहरों कैथल, जालंधर, बहराइच, पुणे और मुंबई से जुड़ा हुआ है। दरअसल बाबा सिद्दीकी की हत्या तीन शूटरों ने की थी। इनमें से एक गुरमेल सिंह हरियाणा के कैथल जिले के नरड़ गांव का रहने वाला है। बाकी दो उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। गुरमेल और दूसरा शूटर, जो नाबालिग होने का दावा कर रहा था, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा शूटर शिव कुमार अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि उसे इस हत्या की सुपारी दी गई थी। शिवा और धर्मराज का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को पुणे से गिरफ्तार किया है। जिसने अपने भाई के साथ मिलकर तीन कथित शूटर में से दो को यह काम सौंपा था। पुणे से गिरफ्तार किए गए इस व्यक्ति की पहचान प्रवीण लोणकर के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने ‘सह-षड्यंत्रकारी' बताया है और कहा कि वह उसके भाई शुभम लोणकर की तलाश कर रही है। मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद, पुलिस ने उसके भाई प्रवीण को अपराध में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार कर लिया।
Edited By: Navin Rangiyal

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास! पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग

Weather Update 18 July : 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केदारनाथ में भूस्खलन का खतरा बढ़ा; यूपी में 21 जुलाई तक झमाझम बारिश

LIVE: सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, लोगों से की अपील

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

अगला लेख