dharma sangrah
✕

बाबा रामदेव का बड़ा बयान, जल्दी ही POK का भारत में होगा विलय

देश में फैल रहा है रिलीजियस टेररिज्म, विरोध जरूरी..

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (08:06 IST)
हरिद्वार। स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण के साथ 74 वां गणतंत्र धूमधाम से मनाया। बाबा रामदेव ध्वाजारोहण के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बहुत जल्दी ही चार टुकड़े होने होने वाले हैं। पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय होगा। बलूचिस्तान, पीओके और पंजाब सिंध प्रांत अलग राष्ट्र बनेंगे और पाकिस्तान अदना सा देश रह जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पीओके का भारत में विलय होगा, उसके बाद बलूचिस्तान भी खुद सामने से आकर के कहेगा कि भारतम् शरणम् गच्छामि। क्योंकि पंजाब, सिंध यह सब हिंद के साथी हैं और उनकी सांस्कृतिक एकरूपता एक जैसी है।
 

योग गुरू रामदेव ने रामचरित्र मानस और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बहस पर कहा कि वर्तमान में रामदेव ने देश के अंदर रिलीजियस टेररिज्म चल रहा है। जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति को नीचा दिखाना है। जो लोग इस तरह की बातें कर रहे है वो अंतरराष्ट्रीय शक्तियों से पोषित हो सकते है या वह दिवालिया रूप से मानसिक बीमार हो। जो पुरातन ग्रंथों या महापुरुष के चरित्र पर अंगुली उठा रहे हैं उनका पुरजोर विरोध करना चाहिए।
 
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद स्वामी रामदेव ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अब तक 5 लाख लोगों को रोजगार दे चुके हैं और आने वाले समय में 5 लाख और लोगों को रोजगार देंगे। समाज के सभी व्यक्तियों को अपने हिस्से की जिम्मेदारी लेकर चलनी चाहिए, जैसे हम चल रहें है। सभी लोगों के प्रयास के साथ भारत आगे बढ़ता चला जायेगा। 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख