ramcharitmanas

मुश्किल में रामदेव बाबा, 33 विज्ञापनों के खिलाफ मिली शिकायत

Updated: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (16:56 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के 33 विज्ञापनों के खिलाफ शिकायत मिली है। सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सूचित किया है कि उपलब्ध सूचना के अनुसार टीवी, प्रिंट और उत्पाद पैकिंग समेत विभिन्न मीडिया में आने वाले विज्ञापनों को लेकर अप्रैल 2015 से जुलाई 2016 के बीच पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के 33 विज्ञापनों के खिलाफ शिकायत मिली है। ये शिकायतें भोज्य और पेय पदार्थों, पर्सनल केयर, हेल्थ केयर आदि के विज्ञापनों को लेकर हैं।
 
राठौड़ ने उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा दी गई सूचना के हवाले से बताया कि शिकायत वाले 21 विज्ञापनों में से 17 विज्ञापन भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) का उल्लंघन के रूप में देखे गए हैं, लेकिन बाकी 4 उत्पाद पैकिंग विज्ञापन एएससी आई के विज्ञापन स्वनियमन की संहिता का उल्लंघन नहीं पाए गए हैं। इसी प्रकार 8 शिकायतों में से 6 उत्पाद पैकिंग विज्ञापन एएससीआई के मानकों के विपरीत पाए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि पतंजलि के खिलाफ शिकायत के 4 मामलों में से 2 टीवी विज्ञापन एएससीआई के स्वनियमन संहिता के उल्लंघन के रूप में पाए गए हैं। मंत्री ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं भारतीय मानक प्राधिकरण (एफएसएसआई) ने सूचित किया है कि उन्होंने पतंजलि समेत विभिन्न फूड बिजनेस ऑपरेटरों द्वारा भ्रामक दावों संबंधी शिकायतों का संज्ञान लिया है। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख