ramcharitmanas
✕

बाबा रामदेव का बड़ा बयान, सनातन को गाली देने वालों का मोक्ष होगा

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (14:34 IST)
Baba Ramdev on Sanatan Row : सनातन धर्म को लेकर जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उदयनिधि  स्टालिन समेत कई नेता सनातन पर विवादित बयान दे रहे हैं तो वहीं भाजपा से जुड़े दिग्गज सनातन पर हमलावर लोगों को करारा जवाब दे रहे हैं। इस बीच योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि सनातन को गाली देने वालों का 2024 में मोक्ष होगा।
 
उन्होंने कहा है कि जो लोग सनातन को बदनाम करने में लगे हुए हैं 2024 में उनका मोक्ष होने वाले है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काशी अपने आप में दिव्य तो था ही। नरेंद्र मोदी ने काशी को भव्यता प्रदान की है।  
 
इससे पहले उन्होंने कहा था कि किसी को भी भारत कहने में कोई परहेज नहीं होना चाहिए। हमारे सनातन संस्कृति की पहचान प्राचीन समय से है, लेकिन अंग्रेजों ने गुलामी के समय हमारे देश को इंडिया नाम दे दिया था।

इस बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कहा कि सनातन अनंत है, अनंत रहेगा। इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता।

सनातन पर बवाल उस समय शुरू हुआ जब तमिलनाडु सरकार ने उदयनिधि स्टालिन सनातन की तुलना डेंगु और मलेरिया से कर दी। बिहार सरकार में मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड से भी खतरनाक बता डाला।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

मोदी चौथी बार भी बनेंगे PM, यूपी में BJP अंगद का पैर, लखनऊ में शाह की हुंकार

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

अगला लेख