Hanuman Chalisa

योगगुरु बाबा रामदेव ने की मुलायम से मुलाकात

Updated: सोमवार, 16 मई 2016 (07:41 IST)
योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव से मुलाकात की।
सपा के प्रांतीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि सहारा प्रमुख सुब्रत राय की माता के श्राद्ध में शिरकत करने आए बाबा रामदेव ने सपा मुखिया से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
 
चौधरी ने बताया कि बाबा रामदेव ने अखिलेश सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि सूबे में कई ऐसे विकास कार्य किए जा रहे हैं, जो देश के किसी भी दूसरे राज्य में नहीं हो रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि योग गुरु की यह मुलाकात पूरी तरह से शिष्टाचार भेंट थी और इस दौरान किसी भी सियासी मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई। मालूम हो कि योग गुरु बाबा रामदेव ने हाल में सपा मुखिया के समधी एवं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख