Hanuman Chalisa
✕

बाबा रामदेव का गुरुमंत्र, इस तरह आतंकवाद से मुक्त होगा इस्लाम

कहा- पहलगाम में आतंकवादी हमला बहुत दुखद घटना, जो क्रूरता की पराकाष्ठा थी

Updated: शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (21:05 IST)
Baba Ramdev on Pahalgam attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को क्रूरता की पराकाष्ठा बताते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरी दुनिया, खासकर मुस्लिमों से आह्वान करना चाहते हैं कि धर्म को आतंकवाद से मुक्त करना है तो उसमें अध्यात्म का समावेश करें। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।
 
क्रूरता की पराकाष्ठा : यहां दूसरी एशियाई योगासन चैम्पियनशिप के उद्घाटन के मौके पर विश्व योगासन के अध्यक्ष रामदेव ने कहा कि एक बहुत दुखद घटना हुई जो क्रूरता की पराकाष्ठा थी... वह भी एक धर्म को, एक देश को, एक संस्कृति को निशाना बनाकर। उन्होंने कहा कि मैं आज पूरे विश्व से यह भी आह्वान करना चाहता हूं, खासकर मुसलमान भाइयों से कहना चाहता हूं कि अगर इस्लाम को, मुसलमान और कुरान को आतंक और आतंकवाद से मुक्त करना चाहते हैं तो धर्म में आध्यात्मिकता को लाएं। धर्म में अध्यात्म का सेतु बनेगा तो हिंसा रहेगी ही नहीं। ALSO READ: पहलगाम आतंकी हमला अपडेट: भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे पर लगाई इतनी पाबंदियां
 
हिंसा का हल योग और अध्यात्म : उन्होंने कहा कि दुनिया भर में युद्ध, क्रूरता और हिंसा की घटनाएं बढ़ रहीं हैं और इन सभी का हल योग और अध्यात्म ही है। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्रकृति है और हमारी संस्कृति भी। इससे शरीर में ही लचीलापन नहीं आता बल्कि मन में भी विनम्रता और जीवन में सहनशीलता आती है। व्यक्तित्व विराट हो जाता है।
 
यहां दूसरी एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप 25 से 27 अप्रैल तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन योगासन भारत द्वारा खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें 17 एशियाई देशों के कुल 170 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख