suvichar

देश के लिए 'घातक' है कांग्रेस की विचारधारा : रामदेव

Updated: गुरुवार, 24 दिसंबर 2015 (18:46 IST)
सूरत। योगगुरु बाबा रामदेव ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर गुरुवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा भगवान राम और कृष्ण को काल्पनिक पात्र के रूप में पेश करने की कोशिश की।
 
राम मंदिर के निर्माण के लिए अयोध्या में पत्थर लाए जाने को लेकर हाल के विवादों पर उन्होंने कहा कि दुनिया का हर देश धार्मिक और ऐतिहासिक संरचनाओं को बचाकर रखता है।
 
रामदेव ने गुरुवार को कहा कि हम भारतीयों के लिए भगवान राम कोई राजनीतिक विषय नहीं है। राम हमारे विश्वास में हैं, हमारी संस्कृति में हैं, हमारा गौरव हैं और हमारी आत्मा हैं और सभी देश और धर्म हमेशा अपने पवित्र धार्मिक और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संरचनाओं को बचाकर रखते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस की विचारधारा के अनुसार भगवान राम और कृष्ण केवल काल्पनिक पात्र भर हैं और उनका मानना है कि आर्य इस देश से बाहर के हैं। एक राजनीतिक पार्टी का यह विचार दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
रामदेव ने कहा कि भगवान राम, राम मंदिर, राम सेतु और आर्यों की नस्ल के बारे में कांग्रेस की विचारधारा इस देश के लिए घातक है। (भाषा) 
Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

जिन्ना की नापाक चाल और 77 साल का दर्द... 14 अगस्त को क्यों रोता है PoK? जानिए पाकिस्तान की आजादी के दिन 'काले दिवस' का पूरा सच

भारी बारिश से हाहाकार! MP-राजस्थान में नदी-नाले उफान पर, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट

LIVE: संसद में पेश हुआ FCRA बिल, 31 सदस्यीय JPC के पास भेजा गया