dharma sangrah
✕

जेल में बाबा राम रहीम परेशान, इस तरह से कट रही हैं रातें...

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (12:36 IST)
रोहतक। साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार और रोहतक की सुनारिया जिला जेल में बंद सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की रातें बेहद बचैनी में गुजर रही हैं।
 
डेरे में मखमली बिस्तरों पर सोने वाले डेरा प्रमुख को जेल में दरी चद्दर पर सोना रास नहीं आ रहा है। रातें करवट बदलते निकल रही हैं। कभी अपने सेवकों और समर्थकों से घिरे रहने वाले और सुखद जीवन जीने वाले डेरा प्रमुख अब जेल के माहौल से बेहद परेशान हैं। जेल में उनकी चहलकदमी से इसे महसूस किया जा सकता है। बेचैनी दूर करने के लिये वह योग और ध्यान का सहारा भी ले रहे हैं। 
 
डेरा प्रमुख की बेचैनी का एक और कारण उन्हें 28 अगस्त को सज़ा सुनाये जाने को लेकर भी है। अदालत उन्हें कितनी सज़ा सुनाएगी यह संभवत: उनके जहन में रह-रह कर कौंध रहा है।
 
जेल सूत्रों के अनुसार डेरा प्रमुख केवल वक्त निकालने के लिये बहुत कम मात्रा में खाना ले रहे हैं। दूध और एक आध चपाती लेकर ही काम चला रहे हैं। कभी विभिन्न तरह के पकवानों से सज़ी और परोसी जाने वाली थाली अब उनके आगे से गायब है। उन्हें आम कैदियों को दिया जाने वाला जेल में बना खाना ही दिया जा रहा है जो उनके गले से नीचे नहीं उतर रहा है।
 
डेरा प्रमुख की समस्याएं अभी यहीं खत्म नहीं हुई हैं। उनके खिलाफ पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा के एक चौकीदार की हत्या के मामले भी चल रहे हैं और इनकी सुनवाई भी अब लगभग अंतिम चरण में है। (वार्ता) 

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख