suvichar
✕

इस तरह चली राम रहीम के 'भक्तों' की विनाश लीला...

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (13:54 IST)
गत 25 अगस्त का शुक्रवार भारत के लिए 'ब्लैक फ्राइडे' साबित हुआ, जब डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला की अदालत ने बलात्कार के मामले दोषी माना। इस फैसले के बाद बाबा के समर्थकों ने हरियाणा पंचकूला समेत छह राज्यों में हिंसा का जो खेल रचा उसने समूची मानवता को शर्मिंदा कर दिया। 
मामला शांत होने के बाद अब खबरें छन-छनकर बाहर आ रही हैं। बाबा समर्थकों की हिंसा की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि पंचुकला की हिंसक भीड़ बाबा को छुड़ानी चाहती थी।
 
इस बीच, कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें देखकर कोई भी सिहर सकता है। हालांकि इन वीभत्स तस्वीरों को हम आपको नहीं दिखा सकते। लेकिन, इससे एक बात तो साबित हो गई कि इस पूरे मामले में प्रशासन किस कदर नाकाम हुआ है। बाबा के गुंडों ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में हिंसक वारदातों को अंजाम दिया और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। 
फोटो देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि भीड़ किस कदर हिंसक थी। यदि सेना ने मोर्चा नहीं संभाला होता तो जान माल की यह क्षति और ज्यादा हो सकती थी। एक जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने भी बाबा के गुंडों की हिंसा का मुकाबला लाठियों और डंडों से किया।

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख