Hanuman Chalisa

बाबा राम रहीम क्रिकेट मैच में मारता था अट्ठा (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (16:25 IST)
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में जेल में है। सीबीआई कोर्ट ने बाबा को दो अलग-अलग मामलों में 10-10 साल की कैद की सजा सुनाई है। बाबा राम रहीम अध्यात्म से ज्यादा खेलों और फिल्मों को लेकर अपने अनुयायियों के बीच प्रसिद्ध था। अनुयायी अपने बाबा को सुपर ह्यूमन कहते थे। बाबा 32 खेलों में महारत हासिल का दावा करता था। बाबा खुद को अंतरराष्ट्रीय कोच भी बताता था।आपने अभी तक क्रिकेट में छक्का सुना होगा, लेकिन बाबा अपने मैच में अट्ठा मारता था। वीडियो में बताया गया है कि बाबा ने कई नए गेम भी ईजाद किए थे। 
 
बाबा का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें बाबा यह कहता हुआ दिख रहा है कि उसने विराट कोहली, शिखर धवन और युसूफ पठान को क्रिकेट सिखाया। बाबा ने पत्रकारों के समाने यह तक कहा कि विजेन्दर को बॉक्सिंग उसने सिखाई, अब इस बात में कितनी सचाई है यह तो बाबा और खिलाड़ी ही जाने, लेकिन बाबा एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करता था, जिसके नियम भी अजीबोगरीब थे। इसमें बाबा अट्ठा मारकर अपने भक्तों को रिझाते थे। इसका वीडियो भी यूट्‍यूब पर वायरल हो रहा है। इसमें बाबा अट्ठा मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल अगर गेंद तय बाउंट्री से डेढ़ गुना दूर गेंद चली जाए तो इसे अट्ठा मानते थे। इस टूर्नामेंट में देश की रणजी लेवल की टीमें खेलती थीं और हर क्रिकेटर को चौका-छक्का मारने के बाद बाबा के चरणों में दंडवत करना पड़ता था। काश बाबा भारतीय टीम के लिए खेलते तो सारे वर्ल्ड कप और ट्रॉफियां भारत की झोली में होते। आप भी देखें वीडियो- (Video Courtesy: YouTube)
 

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख