dharma sangrah

जेल में यह काम करेगा राम रहीम...

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (20:20 IST)
चंडीगढ़। गुरमीत राम रहीम सिंह 28 अगस्त तक सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के आलीशान मुख्यालय का बेताज बादशाह था, लेकिन अब उसका वक्त जेल में सब्जियां उगाते और पेड़-पौधों की छंटाई में बीतेगा। आठ घंटे काम करने के बदले में उसे केवल 20 रुपए प्रतिदिन की दर पर मजदूरी मिलेगी।
 
50 वर्षीय राम रहीम अपनी दो शिष्याओं के बलात्कार के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। एक विशेष सीबीआई अदालत ने 28 अगस्त को उसे बलात्कार के दोनों मामलों में 10-10 साल की यानी 20 साल की सजा सुनाई थी। जेल में उसका कैदी नंबर 1997 है।
 
हरियाणा के डीजीपी (जेल) केपी सिंह ने पंचकूला में कहा कि राम रहीम की बैरक से लगा एक छोटा-सा जमीन का टुकड़ा है जहां वह सब्जी उगाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपना काम पहले ही शुरू कर चुका है। वह जो भी उगाएगा, उसका इस्तेमाल जेल की मैस में किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि राम रहीम पेड़-पौधों और क्यारियों की काट-छांट भी करेगा। खेती के काम के लिए उसे 20 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे जो अकुशल कार्य की श्रेणी में आएगा। (भाषा)

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख