Hanuman Chalisa
✕

...तो डेरे पर कब्जा कर लेंगे गांव के लोग

Updated: गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (18:23 IST)
पानीपत। हरियाणा में पानीपत के गांव सिठाना स्थित एक डेरे के बाबा पर शिष्यों के साथ मिलकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप मामले में ग्राम पंचायत ने गुरुवार को निर्णय लिया कि अगर आरोप सिद्ध हुए तो ग्राम पंचायत डेरे को अपने कब्जे में ले लेगी।
 
गांव सिठाना में आयोजित बैठक में आज ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया कि अगर डेरा संचालक सुखानंद महाराज (80) पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सिद्ध हुआ तो ग्राम पंचायत चार एकड़ में फैले डेरे को अपने कब्जे में ले लेगी और वहां पर रहने वाले सभी सेवादारों को बाहर निकाल दिया जाएगा। बाद में पंचायती जमीन को ठेके पर देकर पैसे को गांव के विकास के कार्यों में लगाएगी।
 
गौरतलब है कि पानीपत के वार्ड-23 की एक महिला ने डेरा महंत सुखानंद, कृष्ण, गुलाब, मौजी पर अपहरण कर मारपीट करना, जान से मारने की धमकी एवं सामूहिक दुष्कर्म का मामला थाना मॉडल टाउन में दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर आज ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया है। सरपंच सतपाल बाजीगर ने बताया कि अगर इस मामले में बाबा किसी भी रूप में दोषी पाया गया तो डेरे को अपने कब्जे में ले लेगी।
 
इससे पहले, बुधवार को सिठाना सरपंच सतपालसिंह की अगुवाई में गांव के लोग डीएसपी देशराज से मिले और महिला को झूठा करार देते हुए आरोप लगाया कि उसने पैसे हड़पने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थीं। साथ ही बाबा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द कर महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। उनका कहना था कि आरोपित महंत सुखानंद वयोवृद्ध हैं और वह अक्सर तपस्या पर रहते हैं।
 
इस संबंध में माडल टाउन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने कहा कि एक महिला के बयान पर सिठाना गांव के डेरे के महंत समेत कई लोगों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। (वार्ता)

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख