ganesh chaturthi

मां से नजरें नहीं मिला सका अय्याश बाबा

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (00:08 IST)
रोहतक की सुनारिया अपने गुनाहों की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का मुखिया गुरमीत राम रहीम के सामने जब उसकी मां आई तो वो उनसे नजरें तक नहीं मिला सका। वह मां को देखकर रोने लगा। खबरों के अनुसार राम रहीम से मिलने आज उसकी मां नसीब कौर जेल पहुंची थीं। नसीब कौर के साथ डेरा प्रमुख का ड्राइवर भी था।
 
साध्वियों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने अपनी मां नसीब कौर, बेटा जसमीत सिंह, बेटी चरणप्रीत, अमरप्रीत और हनीप्रीत, बहू हुस्नप्रीत, दामाद शान-ए-मीत और रूह-ए-मीत, डेरा मैनेजमेंट की अफसर विपसना और दान सिंह मिलने की इच्छा जताई थी। 
 
डेरामुखी से मिलने के लिए उनकी मां नसीब कौर पहुंची। नसीब कौर के साथ उनका ड्राइवर इकबाल सिंह भी था। वे राजस्थान नंबर की गाड़ी में पहुंचे थे।  सुनारिया जेल के चारों ओर तैनात पुलिस ने गाड़ी को एक बारगी तो रुकवा लिया और तलाशी ली, जिसमें नसीब कौर ने अपनी पहचान बताते हुए कागजात दिखाए तब जाकर आगे प्रवेश मिला। 
 
नसीब कौर अपने साथ कई पॉलीथीन लेकर पहुंची थी, जिनमें राम रहीम के लिए कपड़े, खाने का सामान भरा था। मां को सामने देखकर राम रहीम रोने लगा और नजरें नहीं मिला सका। राम रहीम ने 10 लोगों से मिलने की जताई थी। बाबा का कोई परिजन उससे मिलने जेल नहीं पहुंचा। 
 
जब से डेरा सच्चा सौदा का कांड हुआ है और राम रहीम की काली करतूतें दुनिया के सामने आई हैं, तब से उसके परिवार ने उससे पूरी तरह नाता तोड़ रखा हुआ है। पूरा परिवार राजस्थान में पैतृक निवास पर जमा हुआ है जबकि राम रहीम की राजदार रही हनीप्रीत अंडरग्राउंड है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है लेकिन फिलहाल वो कहां है, यह कोई नहीं जानता।
 
मीडिया में अय्याश बाबा के खोटे काम के किस्से बढ़चढ़कर दिखाए और सुनाए जा रहे हैं। नेशनल मीडिया पर करीब रोज ही एक नई पूर्व साध्वी या फिर पूर्व डेरा सेवादार आकर राम रहीम की नई कहानी सुनाते हैं। कई लड़कियां जो उसके गंदे काम का शिकार हुई हैं, वे लोकलाज की वजह से मीडिया के सामने नहीं आ रही हैं जबकि कुछ हिम्मत करके डेरे में चलने वाली रंगरेलियों को बयां कर रही हैं।
 
जिस मां ने अपनी कोख में राम रहीम को 9 महीने पाला, उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका बेटा आज अपनी काली करतूतों की सजा कुछ इस तरह भोग रहा होगा। जेल के भीतर से आ रही खबरों से पता चलता है कि ऐश की जिंदगी जीने वाला 50 साल का राम रहीम को जेल की काल कोठरी रास नहीं आ रही है। वह रात में रोता है, चिल्लाता है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि काम क्रीड़ा का यह अय्याश बाबा कहीं पागल न हो जाए?

दानसिंह और दिलावर गिरफ्तार : एक अन्य व्यक्ति दानसिंह को पंचकुला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अभी तक विपशना को छोडक़र सभी फरार चल रहे हैं। पुलिस इनमें से किसी की भी भौतिक सत्यापन नहीं कर पाई थी। 
 
दिलावर इंसा जिसे अभी थोड़े समय पहले कॉलेज का प्रिंसपल एवं  डेरा का प्रवक्ता बनाया गया था, उसको आज पंचकुला पुलिस ने गोहाना के आदर्शनगर से गिरफ्तार कर लिया।  दिलावर इंसा पर पंचकूला के सेक्टर 14 थाने में देशद्रोह सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
 
पंचकुला पुलिस की एक टीम कल सिरसा पहुंची थी, जिसने आदित्य इसां, पवन इंसा, महेंद्र एवं दिलवार की पड़ताल में साक्ष्य एकत्रित किए। उसी आधार पर आज दबिश देकर दिलावर को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। इसकी सोनीपत के पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख