dharma sangrah

कल का पूजनीय बाबा, अब कैदी नंबर 1997

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (18:31 IST)
वक्त कितनी जल्दी बदलता है यह कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीमसिंह के बारे में तो बिलकुल भी नहीं। लेकिन, कर्मों का खेल देखिए कल तक जो व्यक्ति पूजनीय हुआ करता था, अब जेल में सामान्य कैदी की तरह रहेगा। 
 
कैदी नंबर 1997 : दो साध्वियों के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया राम रहीम की ऐशो आराम की जिंदगी अब अतीत की बात हो जाएगी। जेल अब राम रहीम को वहीं का खाना, पहनने के कपड़े (यदि राज्य की सरकार ने सदाशयता नहीं दिखाई तो) दिए जाएंगे। करोड़ों लोगों के स्वयंभू गुरु बाबा की पहचान जेल में कैदी नंबर 1997 की होगी। 
 
कुर्सी पकड़कर रोया : जिस समय सीबीआई की विशेष अदालत के जज जेल में कोर्ट रूम में अपना फैसला सुना रहे थे, उस समय राम रहीम की आंखों से आंसू बह रहे थे। वह जज के सामने रहम की भीख मांग रहा था। अर्श से फर्श तक पहुंचा यह न सिर्फ कुर्सी पकड़कर रोया बल्कि सजा का एलान के बाद भी काफी समय तक जमीन पर बैठकर आंसू बहाता रहा। 
 
नहीं मिली चाय : जिसके एक आदेश पर दूध की (खून की भी) नदियां बहा दी जाएं, उस बाबा को कारगार ले जाने से पहले चाय भी नसीब नहीं हुई। हालांकि सजा के बाद स्वास्थ्य में गड़बड़ी की शिकायत करने पर जेल में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने डेरा प्रमुख को कारागार में डालने से पूर्व उसकी चिकित्सा जांच की। 

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख