ganesh chaturthi

जया प्रदा पर आजम खान का हमला, नाचने-गाने वाली के मुंह नहीं लगता

Updated: रविवार, 11 मार्च 2018 (15:12 IST)
रामपुर। समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता मोहम्मद आजम खान ने अपने जमाने की मशहूर अदाकारा एवं पूर्व सांसद जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि मै नाचने-गाने वाली के मुंह नहीं लगता हूं।
 
आजम ने रविवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पद्मावत बनी है। सुना है खिलजी का किरदार काफी बुरा है। खिलजी के आने से पहले ही पद्मावती इस दुनिया से चली गई थी, लेकिन एक महिला, नाचने वाली ने मेरे बारे में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आप ही बताइए मैं नाचने गाने वाली के मुंह लगूंगा तो सियासत कैसे करुंगा।
 
गौरतलब है कि जयाप्रदा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत देखने के बाद शनिवार को टिप्पणी की थी कि खिलजी के किरदार ने मुझे आजम खान जी की याद दिला दी। उन्होंने कैसे चुनाव के दौरान मुझे परेशान किया था। आजम खान वही नेता हैं जो उस समय बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा को रामपुर लेकर आए थे।
 
जयाप्रदा वर्ष 2004 और 2009 में रामपुर से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में आजम खान उनका विरोध कर रहे थे। उस समय जयाप्रदा ने आजम पर तमाम आरोप लगाए थे। यहां तक कहा था आजम ने उनके अश्लील चित्र बंटवाए हैं। जयाप्रदा की यह पीड़ा पद्मावत फिल्म देखने के दौरान उभरकर सामने आई।
 
उन्होंने ट्विटर पर इसे साझा किया और लिखा कि जब मैं पद्मावत फिल्म देख रही थी तो खिलजी के किरदार ने मुझे आजम खान की याद ताजा करा दी। जब मैं चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने उसी तरह मुझे परेशान किया था।
 
वर्ष 2009 में जयाप्रदा दूसरी बार रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं थी। तब आजम खां सपा से बाहर हो गए थे। हालांकि जयाप्रदा यह चुनाव जीत गईं थी लेकिन उन्होंने आजम खां से अपनी जान को खतरा बताया था। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख