Daily Horoscope

'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' से 50 करोड़ लोग होंगे लाभान्वित : नैटहेल्थ

Updated: रविवार, 23 सितम्बर 2018 (17:50 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े संगठन हेल्थकेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया (नैटहेल्थ) के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन 'आयुष्मान भारत' के तहत रविवार को शुरू की गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (पीएमजेई) से देशभर के 50 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।
 
 
नैटहेल्थ के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को ऐसी स्वास्थ्य बीमा योजना का उपहार दिया है, जो देशभर में 50 करोड़ लोगों को लाभान्वित करेगी। गत 15 अगस्त को की गई घोषणा के अनुसार इस योजना को पहले 25 सितंबर को शुरू किया जाना था लेकिन निर्धारित तारीख से 2 दिन पहले इसे लागू करने और इसे शुरू करने के लिए झारखंड का चयन करने से सरकार और इसकी एजेंसियों की तत्परता प्रकट होती है।
 
नैटहेल्थ के महासचिव अंजन बोस ने कहा कि झारखंड और देश के कई अन्य राज्यों में स्वास्थ्य देखभाल के पर्याप्त बुनियादी ढांचे और बीमा कवरेज की जरुरत है। यह ध्यान देने योग्य है कि झारखंड की 85 प्रतिशत आबादी पीएमजेएवाई के तहत कवर की जाएगी। स्वास्थ्य बीमा कंपनियों जैसे निजी प्रदाताओं और अन्य हितधारकों ने इस योजना के लिए बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और गुणवत्ता और किफायत के मामले में सफलता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
 
राज्य में घरों और बीमारियों का कवरेज भी बहुत ही आशाजनक है। इस योजना के तहत लगभग 1,350 रोगों को कवर किया जाएगा। झारखंड के कोडरमा और चाईबासा में नए मेडिकल कॉलेजों और रांची में कैंसर केंद्र का निर्माण करने की नींव भी रविवार को रखी गई। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख