Daily Horoscope
✕

आयुष्मान योजना के बारे में सिर्फ 1 मिनट में जानिए पूरी जानकारी, कैसे मिलेगा आपको इसका लाभ...

Updated: बुधवार, 23 जनवरी 2019 (08:46 IST)
केंद्र सरकार ने देश के 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना लांच की है। इस योजना के तहत गरीब लोगों को 5 लाख रुपए का हेल्थ बीमा मिलेगा।
 
योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का कार्ड जारी होगा। यह कार्ड सभी को उनके पते पर भेजा जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री 10.7 करोड़ परिवारों को इस योजना के लाभ बताने के लिए एक पत्र भी भेज रहे हैं।
 
आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना भी कहते हैं। इसके लिए एक गोल्डन कार्ड सभी को जारी होगा।
 
जब भी आप योजना में रजिस्टर्ड हॉस्पिटल जाएंगे वहां पर आपको आयुष्मान मित्र (आरोग्य मित्र) मिलेंगे। यह आपकी सहायता करेंगे। ये सबसे पहले एक सॉफ्टवेयर के जरिए इस बात की पुष्टि करेंगे कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
 
इसके लिए आपसे आधार कार्ड या आपकी पहचान का दूसरा कार्ड मांगा जाएगा। इसके बाद आपकी बीमारी के हिसाब से हॉस्पिटल पैकेज का चयन करेगा।

आपकी जांच और इलाज होगा। इससे जुड़े डॉक्यूमेंट हॉस्पिटल इकट्ठे करेगा। इसके बाद आपको डिस्चार्ज कर देगा। आपका इलाज होने पर डिस्चार्ज समरी जारी होगी। इसके बाद हॉस्पिटल को पेमेंट हो जाएगा।
 
आपके पीएमजे ई-कार्ड में एक क्यूआर कोड और एक बार कोड होगा। इसी से आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी की पहचान होगी। इस कार्ड में नाम, साल का जन्म और लाभार्थी स्त्री या पुरुष है यह लिखा होगा।
 
इस कार्ड में प्रधानमंत्री आरोग्य योजना का लोगो भी होगा। कार्ड में आयुष्मान भारत का हेल्पलाइन नंबर 14555 भी होगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का एक और हेल्पलाइन नंबर 1800 111 565 भी है। यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा। यहां से आप ये भी पता कर सकते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं या नहीं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

CJP नेता सौरभ दास की हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी, 75 मेहमानों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

अगला लेख