Hanuman Chalisa
✕

आयुष्मान भारत से जुड़ी बड़ी खबर, NHA ने आईटीसी ई-चौपाल के साथ MOU पर किए हस्ताक्षर

Updated: बुधवार, 15 जनवरी 2020 (18:09 IST)
नई दिल्ली। केंद्र की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्यान्वयन करने वाली प्रमुख एजेंसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने आईटीसी ई-चौपाल के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि किसानों को इस कार्यक्रम के तहत लाभ दिलाने में मदद की जा सके।
 
इस एमओयू पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए और इसके तहत आईटीसी 400 ग्राम स्वास्थ्य चैंपियन (वीएचसी) के जरिए प्रायोगिक आधार पर जागरूकता शिविर आयोजित करेगी। इसमें उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के 10 जिलों के 800 से अधिक गांवों को शामिल किया जाएगा। ये वीएचसी समूह बैठकों और घर-घर अभियानों के माध्यम से महिलाओं और किशोरों को कार्यक्रम के बारे में जागरूक करेंगे।
 
आईटीसी ई-चौपाल मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु सहित 10 राज्यों के 35,000 से अधिक गांवों में करीब 40 लाख किसानों का नेटवर्क है।
 
एनएचए के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण गेदाम और आईटीसी में कॉर्पोरेट मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल के राजपूत ने हस्ताक्षर किए। एनएचए द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

अगला लेख