sundarkand
✕

उद्धव ठाकरे जाएंगे अयोध्या, और गर्माएगा राम मंदिर मुद्दा

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (18:47 IST)
फैजाबाद। लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि व बाबरी मस्जिद मुद्दे की गर्माहट भी तेज होना शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक दलों को ऐसा लगता है कि इस मुद्दे को हवा देकर वोट बैंक की राजनीति की जा सकती है और इसी कारण से सभी ने अपने-अपने ढंग से इस मसले पर रोटियां सेंकना शुरू कर दिया है। 
 
अयोध्या पहुंचे शिवसेना  नेता व राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बताया कि नवंबर माह में शिवसेना प्रुमख उद्धव ठाकरे का आगमन होगा, जिसकी घोषणा मुंबई दशहरा रैली में की जाएगी। मैं उसी की तैयारियों जा जायजा लेने के मकसद से अयोध्या आया हूं। 
 
राउत ने कहा की जब बाला साहब ठाकरे थे तब विवादित ढांचे को गिराकर श्रीराम को मुक्त किया गया था। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि अब भी राम को वनवास में रखा तो 2019 के चुनाव के बाद इस देश की जनता जिसके हृदय में श्रीराम बसते हैं, वह भाजपा को ही हमेशा के लिए वनवास भेज देगी। 
 
उन्होंने कहा की वर्तमान में भाजपा की सरकार राज्य व केंद्र से लेकर राष्ट्रपति भवन पर तक कब्जा बनाए हुए हैं फिर भी राम मंदिर निर्माण अधर में लटका हुआ है। संजय ने कहा की भाजपा जब तीन तलाक व एससी-एसटी एक्ट पर अध्यादेश ला सकती है तो राम मंदिर निर्माण में क्यों नहीं। वह चाहे तो 24 घंटे के अंदर श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का आदेश कर सकती है और अगर भाजपा राम मंदिर निर्माण नहीं कराती है तो उसे राम के नाम पर वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।
 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख