dharma sangrah
✕

अयोध्या विवाद : मुस्लिम भाई साबित कर देंगे, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सिर्फ राजनीति करता है

Updated: रविवार, 17 नवंबर 2019 (20:16 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आज फैसला किया कि वह अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा के लिए एक पुनर्विचार याचिका दायर करेगा, जिसकी पुष्टि सचिव जफरयाब जिलानी ने की।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक के बाद जब हिंदू समाज के पक्षकारों से जानना चाहा तो नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास जी ने 'वेबदुनिया' से बातचीत करते हुए कहा, देश का हिंदू हो या मुसलमान, अब आसानी से इन लोगों के कहने में आने वाला नहीं है। आप देखिएगा हमारे मुस्लिम भाई जल्द ही साबित कर देंगे कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सिर्फ और सिर्फ राजनीति करता है।

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मुसलमानों की नुमाइंदगी का हक खो चुका है। जिस फैसले को हम सबने मान लिया है, अब अगर वह पूर्व याचिका डालने जा रहे हैं तो उसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।

विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि मुस्लिम भाइयों की भावना के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का रुख है और 9 दिन के दौरान यह स्पष्ट हो गया है कि अब आम मुसलमान फैसले को स्वीकार कर चुका है। पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की सिर्फ यह खिसियाहट है और कुछ नहीं।

निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्रदास ने कहा कि मुस्लिम भाइयों ने इस फैसले को स्वीकार लिया है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि मुस्लिमों के नेतृत्व का दावा ऐसे लोग कर रहे हैं, जिनमें नेतृत्व का रंचमात्र गुण नहीं है।

गौरतलब है कि आज लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बैठक कर यह निर्णय लिया है कि अयोध्या मुद्दे पर जो फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया है, उसमें उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ है जिसको लेकर वह पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख