Hanuman Chalisa
✕

एक्सिस सिक्योरिटीज ने पेश किया 2-3-5 दिन का 'वर्क फ्रॉम होम' मॉडल

Updated: शनिवार, 30 मई 2020 (14:47 IST)
नई दिल्ली। ब्रोकरेज कंपनी एक्सिस सिक्योरिटीज ने 2-3-5 दिन का घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने का मॉडल पेश किया है। इससे कंपनी यह सुनिश्चित कर सकेगी कि कोविड-19 महामारी के बीच न्यूनतम संख्या में लोगों को कार्यालय आना पड़े।
ALSO READ: Lockdown के बाद भी सरकारी कर्मचारियों को करना पड़ेगा वर्क फ्रॉम होम
इस मॉडल के तहत कर्मचारी सप्ताह में 2, 3 या 5 दिन कार्यालय आएंगे। यह उनके कार्य के महत्व, जटिलता और उनकी भूमिका पर निर्भर करेगा। एक्सिस सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बी गोपकुमार ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार हमने लोगों को 2डी-3डी-5डी में वर्गीकृत किया है। हमने यह भी व्यवस्था की है कि जिन कर्मचारियों के घर-परिवार में बुजुर्ग और छोटे बच्चे हैं, उन्हें कार्यालय नहीं आना पड़े।
 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद एक्सिस सिक्योरिटीज अपने कार्यालय 3 चरणों में खोलेगी। यह स्थिति और सरकार के दिशा-निर्देशों पर निर्भर करेगा। कंपनी ने कहा कि पहले चरण में 10 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय आएंगे। इनमें टीम लीडर और विभाग प्रमुख शामिल होंगे। दूसरे चरण में 30 प्रतिशत और तीसरे चरण में 60 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया जाएगा। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से ठप हुआ हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप'

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

अगला लेख