dharma sangrah
✕

Australia Facebook Conflict: ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने क्‍यों की मोदी से फोन पर बात

Updated: शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (13:56 IST)
ऑस्ट्रेलिया और फेसबुक के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को फेसबुक से अनुरोध किया कि वह ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स पर लगाई रोक को हटा ले।
इसके साथ ही मॉरिसन ने फेसबुक विवाद को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। वह ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस के नेताओं के साथ भी ऑस्ट्रेलिया के इस प्रस्तावित कानून के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा,

‘ऑस्ट्रेलिया जो कर रहा है उसमें कई देशों की दिलचस्पी है। इसलिए मैं गूगल के समान ही फेसबुक को भी आमंत्रित करता हूं कि वह रचनात्मक तरीके से वार्ता करे, क्योंकि वे जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया यहां पर जो करने जा रहा है, उसका अनुसरण कई पश्चिमी देश कर सकते हैं’

क्‍या है मामला?
दरअसल फेसबुक ने गुरुवार को कड़े तेवर दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया में समाचार साझा करने पर पाबंदी लगा दी थी। सोशल मीडिया कंपनी के इस कदम से सरकार, मीडिया और शक्तिशाली प्रौद्योगिकी कंपनियों के बीच विवाद बढ़ गया है। ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक पर समाचार और विज्ञापन  दिखाने के बदले इंटरनेट कंपनियों द्वारा मीडिया संस्थानों को भुगतान किए जाने के संबंध में एक कानून बनाया है, इसी कानून के विरोध में फेसबुक और गूगल ऑस्‍ट्रेलिया में अपनी सर्विस बंद करने की धमकी दे रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने भी ट्व‍िटर पर अफवाह और देश के खि‍लाफ दुष्‍प्रचार करने वाले अकांउट को सस्‍पेंड करने पर सख्‍ती दिखाई थी। ऐसे में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बारे में फोन कर बात की। बताया जा रहा है कि वे मोदी से इस मामले में हस्‍तक्षेप और सलाह मांग रहे हैं।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख