dharma sangrah
✕

गर्म चुस्कियों के साथ जज विवाद खत्म होने का एजी का दावा

Updated: सोमवार, 15 जनवरी 2018 (16:03 IST)
नई दिल्ली। सरकार के सर्वोच्च विधि अधिकारी एटर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने 'जज प्रेस कांफ्रेंस विवाद' सुलझा लेने का सोमवार को दावा किया। वेणुगोपाल ने एक निजी टेलीविजन चैनल को बताया कि अदालती कामकाज शुरू होने से पहले एक अनौपचारिक बातचीत में यह विवाद सुलझा लिया गया है। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हमेशा की तरह सोमवार सुबह एक बार फिर लाउंज में इकट्ठा हुए और साथ में चाय और कॉफी पी। लेकिन इस बार खास बात यह रही कि इस  दौरान सारे कोर्ट स्टॉफ को बाहर भेज दिया गया।

चाय-कॉफी के बाद उच्चतम न्यायालय में  कामकाज सामान्य दिनों की तरह शुरू हुआ। अंतर सिर्फ इतना रहा कि सोमवार को लगभग  सभी बेंच में 10.30 बजे के बजाय 10 बजकर 40 मिनट से सुनवाई आरंभ हुई। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की बेंच जैसे ही बैठी, अधिवक्ता आरपी लूथरा ने गत शुक्रवार को 4 वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा किए गए संवाददाता सम्मेलन का मामला उठाया। उन्‍होंने न्यायमूर्ति मिश्रा से इन न्यायाधीशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

हालांकि  मुख्‍य न्‍यायधीश ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वे चुपचाप सुनते रहे। लूथरा वही वकील हैं जिनकी प्रकिया ज्ञापन (एमओपी) से संबंधित याचिका का जिक्र चारों न्यायाधीशों ने मुख्‍य न्‍यायाधीश को लिखी चिट्ठी में किया गया है। गौरतलब है कि गत शुक्रवार को न्यायमूर्ति जस्ती चेलमेश्वर, न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर,  न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने मीडिया से बात करके शीर्ष अदालत के प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

न्यायाधीशों का यह संवाददाता सम्मेलन न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के तुगलक रोड स्थित आवास पर हुआ था। उन्‍होंने कहा था कि प्रेस कांफ्रेंस को बुलाने का निर्णय हमें मजबूरी में लेना पड़ा है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है। मामलों के आवंटन को लेकर मुख्य न्यायाधीश का रवैया ठीक नहीं है। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार उच्चतम न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीशों ने इस तरह संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया था। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख