suvichar
✕

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, कमांडिंग ऑफिसर समेत 7 की मौत

Updated: शनिवार, 13 नवंबर 2021 (15:35 IST)
मणिपुर में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला, असम राइफल के अफसर की पत्नी-बच्चे समेत 7 जवानों की मौत 
मणिपुर में शनिवार को 46 असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी एवं बच्चे समेत 7 की मौत हो गई। इनमें असम राइफल्स के 4 जवान भी शामिल हैं। 
 
बताया जा रहा है कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघत सब-डिवीजन में असम राइफल्स यूनिट के एक कमांडिंग ऑफिसर के काफिले पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ अधिकारी के परिवार के सदस्य काफिले में थे। इस हमले में असम राइफल्स के सीओ की पत्नी और बेटे समेत 7 जवानों की मौत हो गई।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश ने 5 बहादुर सैनिकों और सीओ के 2 परिजनों को खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, '46 एआर के काफिले पर आज हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं जिसमें सीओ और उनके परिवार सहित कुछ जवानों की मौत हो गई है... राज्य बल और अर्धसैनिक उग्रवादियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अपराधियों को न्याय की जद में लाया जाएगा।' <

Strongly condemn the cowardly attack on a convoy of 46 AR which has reportedly killed few personnel including the CO & his family at CCpur today. The State forces & Para military are already on their job to track down the militants. The perpetrators will be brought to justice.

< — N.Biren Singh (@NBirenSingh) November 13, 2021 >
हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है।
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख