dharma sangrah
✕

अटल बिहारी वाजपेयी को वेंटिलेटर से हटाया, आज नहीं होंगे डिस्चार्ज

Updated: मंगलवार, 12 जून 2018 (14:13 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अट‍ल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि उन्हें आज डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। 
 
एम्स की जानकारी के मुताबिक अटलजी का यूरिन इन्फेक्शन फिलहाल कंट्रोल में है, लेकिन इसके पूरी तरह ठीक होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। 
 
अस्पताल के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री को एंटी बा‍योटिक्स दिए जा रहे हैं। हालांकि उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

इस बीच, खबर है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी वाजपेयी को देखने जाएंगे। साथ ही शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे भी एम्स पहुंचे और अटलजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 
अटलजी का स्वास्थ्य बीते करीब 8 सालों से खराब चल रहा है। वाजपेयी वर्तमान में किसी को पहचान भी नहीं पाते हैं। उन्हें सोमवार की सुबह 10 बजे के लगभग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हर 15 दिन में वाजपेयी को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जाता है। स्वास्थ्य खराब होने के साथ ही वे सार्वजनिक जीवन से दूर होते चले गए और कई सालों से अपने आवास तक सीमित रहे।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

अगला लेख