dharma sangrah
✕

अटलजी ने परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौंकाया था, अमेरिका तक गई थी धमाकों की गूंज

Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (11:02 IST)
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने 1 और 13 मई 1998 को परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौंकाया था। अमेरिका जैसा देश भी भारत के इस कदम से हतप्रभ रह गया था। अटलबिहारी वाजपेयी ने लीक से हटकर पहली बार पोखरण में एक के बाद एक 5 परमाणु बम परीक्षण करने का माद्दा दिखाया। उन्होंने बड़े ही गोपनीय तरीके से इस परीक्षण को अंजाम दिया। अटलजी के नेतृत्व में ही भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों में शामिल हुआ था।
 
 
1974 में पहले परमाणु परीक्षण के बाद 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय दबाव व राजनीतिक नेतृत्व में इच्छाशक्ति के अभाव में भारत के परमाणु कार्यक्रम की दिशा में कोई बड़ी हलचल नहीं हुई। 1998 में केंद्रीय सत्ता में राजनीतिक परिवर्तन हुआ और अटलबिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। 
अमेरिका को कहीं न कहीं अंदेशा था कि भारत कोई बड़ा कदम उठाने वाला है इसलिए वह सालों से अपने सैटेलाइट के जरिए भारत की खुफिया गति‍विधियों पर नजर रखे हुए थे। अमेरिका को धूल छकाते हुए भारत ने ये परमाणु परीक्षण किए। परमाणु परीक्षण की धमाकों की गूंज ने व्हाइट हाउस को हिलाकर रख दिया था।
 
वाजपेयी ने अपने चुनाव अभियान में भारत को बड़ी परमाणु शक्ति बनाने का नारा दिया था। सत्ता में आने के 2 महीने के अंदर ही उन्होंने अपने इस वादे को मूर्तरूप देने के लिए परमाणु वैज्ञानिकों को यथाशीघ्र दूसरे परमाणु परीक्षण की तैयारी के निर्देश दिए।
 
11 मई 1998 को दोपहर 15.45 बजे भारत ने पोखरण रेंज में 3 अंडरग्राउड न्यूक्लियर टेस्ट किया। इसके बाद 13 मई को भी भारत ने 2 न्यूक्लियर टेस्ट किया जिसकी घोषणा खुद अटलबिहारी वाजपेयी ने की। पोखरण परीक्षण रेंज पर 5 परमाणु परीक्षण करने के बाद भारत पहला ऐसा परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया जिसने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर ही नहीं किए थे।
 
परमाणु परीक्षण को सफल बनाने के पीछे की कहानी बेहद रोचक है। अटलबिहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री बने सिर्फ 3 महीने ही हुए थे, लेकिन वे ऐसा धमाका करेंगे जिसकी गूंज अमेरिका तक पहुंचेगी ये शायद किसी ने नहीं सोचा था। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निर्देश पर मिसाइलमैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इस प्रोजेक्ट की कमान को संभाला था। इस मिशन को 'ऑपरेशन शक्ति' का नाम दिया गया था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख