dharma sangrah

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की हालत में सुधार : एम्स

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (23:20 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की हालत सुधर रही है और डॉक्टरों की एक टीम चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। एम्स के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एक बयान में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर है। उनकी हालत में सुधार जारी है और डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को कहा था कि 93 वर्षीय नेता के स्वास्थ्य में खासा सुधार आया है और चिकित्सकों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिन में वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।
 
पूर्व प्रधानमंत्री को किडनी में संक्रमण, छाती में जकड़न और यूरिन आउटपुट (मूत्र की मात्रा) कम होने की परेशानी के चलते 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को वाजपेयी का हालचाल पूछने वाले नेताओं में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल हैं।
पिछले 4 दिनों में वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा प्रमुख अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले और श्रममंत्री संतोष गंगवार एम्स पहुंचे थे। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश; 16 सितंबर तक रहेंगे भर्ती

सुबह 4 बजे MLA कुलदीप कुमार को घर से ले गई दिल्ली पुलिस? AAP का बड़ा दावा

क्या भारत को घेरने की तैयारी है? पाकिस्तान-तुर्की के ‘मक्का पैक्ट’ से बांग्लादेश का जुड़ना भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

रील्स देखकर 1.5 करोड़ के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, गुप्तांग काट तीन दिन तक पॉलीथिन में लेकर खरीदार ढूंढते रहे कातिल

अगला लेख