suvichar

विधानसभा चुनावों को लेकर संघ सक्रिय

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (18:11 IST)
गांधीनगर (गुजरात)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने कुछ दिनों पहले अहमदाबाद के छारोड़ी गुरुकुल में कार्यकर्ताओं के साथ 4 दिवसीय पसायदान (वैश्विक मामलों के लिए विचार-विमर्श) कार्यक्रम की शुरुआत की। हालांकि संघ की ओर से भी इस कार्यक्रम का ज्यादा प्रचार नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस सम्मेलन के माध्यम से इस वर्ष 5 राज्यों में होने वाले चुनावों की रणनीति तय की जाएगी।
सम्मेलन के पहले दिन भैयाजी जोशी, दत्तात्रेय होसाबले, सुरेश सोनी, कृष्णा गोपालजी जैसे प्रमुख लोग उपस्थित रहे। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को भी सभी राज्यों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 4 दिवसीय इस सम्मेलन में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, शिक्षा भारती, राष्ट्र सेविका समिति आदि की भागीदारी रही और देश के शीर्ष भाजपा नेताओं ने भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
 
संघ के एक प्रमुख कार्यकर्ता ने बताया कि भागवतजी एवं अन्य नेता प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिसमें देशभर में संघ की गतिविधियों के प्रसार की जरूरत भी शामिल होगी। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश, गुजरात, गोवा और अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव भी चर्चा का प्रमुख मुद्दा रहेंगे। संघ प्रत्येक वर्ष ऐसी 2 बैठकें आयोजित करता है, इस बार यह गुजरात में हो रही है। 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को बेहतर करने के उद्देश्य से संघ ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शनों के लिए उमड़ी भारी भीड़, करंट की अफवाह के बाद भगदड़ जैसी स्थिति; 10 घायल

LIVE: नाग पंचमी पर उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़, कई लोग घायल

रुद्रनाथ मंदिर क्यों है खास? भगवान शिव की मुखाकृति के दर्शन और मंदिर से जुड़ी अद्भुत मान्यताएं

UGC-NET रद्द होने पर राहुल गांधी का NTA पर हमला, बोले- गलती एजेंसी की, सजा छात्रों को क्यों?

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

अगला लेख