Daily Horoscope
✕

केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा, नतीजे सरकार के खिलाफ जनादेश नहीं, आत्‍मविश्‍लेषण करना होगा

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (15:51 IST)
पणजी। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रुझान भाजपा के खिलाफ दिखाई देने के बीच केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि ये नतीजे स्थानीय मुद्दों पर आधारित हैं और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज पर जनादेश नहीं है। नाइक ने साथ ही आत्मविश्लेषण करने की भी बात कही।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया है। रुझानों के अनुसार कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्तारुढ़ भाजपा से काफी आगे चल रही है और राजस्थान में भी बढ़त बनाए हुए है। मध्य प्रदेश में दोनों के बीच कांटे की टक्कर है जबकि मिजोरम में कांग्रेस मिजो नेशनल फ्रंट के सामने हारती नजर आ रही है।

नाइक ने कहा, यह नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के खिलाफ जनादेश नहीं है, बल्कि स्थानीय मुद्दों के कारण ऐसे नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन राज्यों में कोई भी सरकार तीन या चार कार्यकाल कर लेती है, वहां सत्ता विरोधी लहर के चलते जीत मुश्किल होती है। आयुष मंत्री ने कहा, लेकिन कुछ चीजें हैं जिनका आत्मविश्लेषण किए जाने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में हमें जनता के आदेश को स्वीकार करना होगा। भाजपा ने नतीजे स्वीकार कर लिए हैं।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख