dharma sangrah
✕

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की यह अपील

Updated: शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (21:58 IST)
नई दिल्ली। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन राज्यों के लोगों से भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाने की अपील की है।
 
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की शनिवार अपराह्न घोषणा की।
 
इसके कुछ ही देर बाद मोदी ने ट्वीट कर इन राज्यों के लोगों से कहा कि वे भाजपा को जीत का आशीर्वाद दें जिससे कि वह छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में एक बार फिर नए भारत के निर्माण की दिशा में काम कर सके। उन्होंने कहा कि इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकारों ने सफलतापूर्वक चहुंमुखी विकास के लिए काम किया है।
 
मिजोरम और तेलंगाना के लोगों से भाजपा को राज्य की जिम्मेदारी संभालने का एक मौका देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति वचनबद्ध है और यदि पार्टी को मौका मिलता है तो वह विशेष रूप से युवा, किसानों और गरीबों की उम्मीदों को पूरा करेगी। मोदी ने पांचों राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं भी दी हैं। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

अगला लेख