dharma sangrah
✕

एक बार फिर कुछ ही मतदाताओं ने 'नोटा' का बटन दबाया

Updated: गुरुवार, 19 मई 2016 (23:19 IST)
नई दिल्ली। पिछले चुनावों की तरह ‘उपयुक्त में कोई नहीं’ (नोटा) का विकल्प पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में कुछ ही मतदाताओं ने चुना है। पुडुचेरी में मतदाताओं ने शेष चार राज्यों की तुलना में नोटा का विकल्प सबसे ज्यादा चुना। पुडुचेरी में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन ने एआईएनआरसी से सत्ता छीनी है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पुडुचेरी में कुल मतदाताओं (13,240) में 1.7 प्रतिशत ने ‘नोटा’ का विकल्प चुना, जिसके बाद पश्चिम बंगाल में 1.5 प्रतिशत मतदाताओं ने यह विकल्प चुना है जहां तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सत्ता कायम रखी है।
 
पश्चिम बंगाल में 8,31,836 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया, जो ईवीएम में आखिरी बटन के तौर पर था। तमिलनाडु में जे. जयललिता ने सत्ता कायम रखी है जहां 5,57,888 मतदाताओं (1.3 प्रतिशत) ने नोटा का विकल्प चुना।
 
असम में भाजपा सत्ता में आई है। वहां 1,88,978 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। कुल मतदाताओं में 1.1 प्रतिशत ने यह विकल्प चुना। केरल में एलडीएफ ने यूडीएफ को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है, जहां कुल मतदाताओं में 1,07,106 या 0. 5 प्रतिशत ने नोटा का विकल्प चुना।
 
सितंबर 2013 में उच्चतम न्यायालय का आदेश आने के बाद चुनाव आयोग ने नोटा बटन को ईवीएम में विकल्प के तौर पर जोड़ा था। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में लगभग 60 लाख लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। (भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख