suvichar

असम के 20 जिलों में बाढ़ से तबाही, 1,109 गांव जलमग्न, 46,082 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल डूबी

Updated: रविवार, 12 जुलाई 2020 (07:21 IST)
गुवाहाटी। असम के 20 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इससे राज्य में 6.02 लाख लोग प्रभावित हुए हैं एवं 2 और व्यक्तियों की जान चली गई है। राज्य में 1,109 गांव जलमग्न हो गए और 46,082 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल डूब गई।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बुलेटिन में बताया कि कोकराझार में एक व्यक्ति की और धुबरी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी फलस्वरूप बाढ़ के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 66 हो गई है।
 
प्राधिकरण के अनुसार बाढ़ की सबसे अधिक मार धेमाजी जिले पर पड़ी है , उसके बाद बारपेटा और लखीमपुर हैं। बाढ़ से प्रभावित अन्य जिले चराईदेव, विश्वनाथ, बक्सा, नलबारी,चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, ग्वालपारा, मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट और तिनसुकिया हैं।
 
ब्रह्मपुत्र कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।  

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

Weather Update : बरेली में एक दिन में बरसा 381.1 मिमी पानी, 22 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

अगला लेख